अडाणी पावर ने 609 करोड़ रुपये में एसपीपीएल, ईआरईपीएल के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की

अडाणी पावर ने 609 करोड़ रुपये में एसपीपीएल, ईआरईपीएल के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की

अडाणी पावर ने 609 करोड़ रुपये में एसपीपीएल, ईआरईपीएल के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 20, 2022 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने सोमवार को बुनियादी ढांचा विकास कंपनियों एसपीपीएल और ईआरईपीएल में 609 करोड़ रुपये में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली।

कंपनी ने सात जून, 2022 को 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर खरीदने को लेकर दो कंपनियों सपोर्ट प्रोपर्टीज प्राइवेट लि. (एसपीपीएल) और एटरनस रियल एस्टेट प्राइवेट लि. के साथ समझौते किये थे।

अडाणी पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘एसपीपीएल और ईआरईपीएल में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी हो गयी है…।’’

भाषा

रमण

रमण


लेखक के बारे में