सीसीआई ने ब्रिंक्स कंपनी द्वारा एनसीआर एटलेओस के अधिग्रहण को मंजूरी दी

सीसीआई ने ब्रिंक्स कंपनी द्वारा एनसीआर एटलेओस के अधिग्रहण को मंजूरी दी

सीसीआई ने ब्रिंक्स कंपनी द्वारा एनसीआर एटलेओस के अधिग्रहण को मंजूरी दी
Modified Date: July 22, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: July 22, 2026 9:47 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को अमेरिका की द ब्रिंक्स कंपनी के हाथों एनसीआर एटलेओस कॉरपोरेशन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

आयोग ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित सौदे के तहत ब्रिंक्स कंपनी, एनसीआर एटलेओस की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। लेनदेन पूरा होने के बाद एनसीआर एटलेओस, ब्रिंक्स कंपनी के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी बन जाएगी।

ब्रिंक्स कंपनी नकदी एवं कीमती वस्तुओं के प्रबंधन, डिजिटल खुदरा समाधान और एटीएम प्रबंधित सेवाओं की वैश्विक प्रदाता है। भारत में वह अपनी अनुषंगी ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संचालन करती है।

एनसीआर एटलेओस एक वैश्विक वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो एटीएम प्रबंधित सेवाएं उपलब्ध कराती है और भारत में स्वयं-निर्देशित बैंकिंग समाधान भी देती है।

इस साल फरवरी में दोनों कंपनियों ने करीब 6.6 अरब डॉलर के नकद और शेयर आधारित सौदे के तहत इस अधिग्रहण के लिए समझौता किया था।

प्रतिस्पर्धा अधिनियम के तहत, तय परिसंपत्ति और कारोबार सीमा से अधिक के सौदों के लिए सीसीआई की मंजूरी लेनी जरूरी होती है, ताकि बाजार में प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल असर न पड़े।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में