नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) की सौर विनिर्माण इकाई अदाणी सोलर ने वुड मैकेंजी की सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल विनिर्माता रैंकिंग 2026 में छठा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही यह इस क्षेत्र में सबसे ऊंची रैंक प्राप्त करने वाली भारतीय कंपनी बन गई है।
कंपनी ने पिछली रैंकिंग में आठवें स्थान से दो पायदान की छलांग लगाई है और इस क्षेत्र की शीर्ष 10 कंपनियों में जगह बनाई है।
ऊर्जा अनुसंधान एवं परामर्श संस्था वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट में 48 सौर मॉड्यूल विनिर्माताओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें उत्पादन क्षमता के उपयोग, तकनीकी परिपक्वता, वित्तीय प्रदर्शन, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और परिचालन क्षमता जैसे मानकों को आधार बनाया गया।
रिपोर्ट में अदाणी सोलर को ‘ग्रेड ए’ श्रेणी प्रदान की गई है। कंपनी को विनिर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता, वित्तीय मजबूती, आपूर्ति श्रृंखला की विश्वसनीयता और परिचालन प्रदर्शन के लिए सराहा गया है।
भाषा अजय अजय
अजय