BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एयरटेल की क्लाउड स्टोरेज सेवाओं की पेशकश के लिए गूगल से साझेदारी

एयरटेल की क्लाउड स्टोरेज सेवाओं की पेशकश के लिए गूगल से साझेदारी

एयरटेल की क्लाउड स्टोरेज सेवाओं की पेशकश के लिए गूगल से साझेदारी
Bhasha
Published: 20 May 2025 | 3:08 pmModified: 20 May 2025 | 3:08 pm

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को गूगल वन क्लाउड की स्टोरेज सेवा की पेशकश के लिए मंगलवार को अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत एयरटेल के सभी पोस्टपेड और वाई-फाई ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के छह महीने के लिए 100 जीबी गूगल वन क्लाउड स्टोरेज तक पहुंच मिलेगी।

हालांकि, छह महीने के बाद ग्राहक के मासिक बिल में 125 रुपये प्रति माह का शुल्क जुड़ने लगेगा। लेकिन अगर कोई ग्राहक सदस्यता जारी नहीं रखना चाहे तो वह गूगल वन की सुविधा से अलग हो सकता है।

बयान के मुताबिक, एयरटेल और गूगल के बीच इस साझेदारी का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को डेटा संग्रहण में पेश आ रही बाधाओं को दूर करना है।

इस साझेदारी के तहत शुरुआती पेशकश के तौर पर ग्राहकों को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज छह महीने के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध होगा। इससे ग्राहक अपने डेटा का बैकअप ले सकेंगे और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। ग्राहक इस स्टोरेज को पांच अन्य लोगों के साथ साझा भी कर सकेंगे।

इसके अलावा, गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड पर व्हाट्सएप चैट का बैकअप भी गूगल खाते के स्टोरेज में लिया जाएगा जिससे ग्राहकों के लिए फोन बदल पाना आसान हो जाएगा। क्लाउड स्टोरेज प्रावधान एंड्रॉयड के साथ एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस के साथ भी काम करेगा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एयरटेल की क्लाउड स्टोरेज सेवाओं की पेशकश के लिए गूगल से साझेदारी

People also search for:AirtelAirtel GoogleGoogle
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm