सभी तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती

Ads

सभी तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 09:37 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 09:37 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूती तथा देश के भीतर त्योहारी मांग निकलने से बुधवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में सभी तेल- तिलहनों की थोक कीमतों में मजबूती आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल मजबूती है, जबकि मलेशिया एक्सचेंज 2.25 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और यहां शाम का कारोबार बंद है। कल यहां छुट्टी है।

सूत्रों ने कहा कि देश में चौतरफा त्योहारी मांग निकलने से खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया। पहले कारोबारी जरूरत भर की खरीद करते थे लेकिन त्योहारी मांग बढ़ने के साथ उन्होंने लिवाली बढ़ा दी है जो खाद्य तेल कीमतों में सुधार का मुख्य कारण है।

सूत्रों ने कहा कि सरसों, सोयाबीन, मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला जैसे सभी तेल के थोक कीमतों में मजबूती रही। लेकिन सूरजमुखी और सरसों तिलहन अब भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक रहे हैं जो चिंताजनक है।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,500-5,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,475-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 18,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,640-2,925 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,715 -1,810 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,715 -1,825 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,970-5,065 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,720-4,835 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय