CM Yogi Adityanath RakshaBandhan: जब CM योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, सेल्फी के बाद ऐसा था नजारा कि देखते रह गए लोग

Ads

CM Yogi Adityanath RakshaBandhan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों से राखी बंधवाकर उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा किए हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चियों को उपहार से भरे लिफाफे और गिफ्ट हैंपर दिए। मुख्यमंत्री ने प्यार और स्नेह के साथ उन्हें विदा किया। उपहार पाकर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और माहौल खुशनुमा हो गया।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 07:01 PM IST

(CM Yogi Adityanath RakshaBandhan/ Image Credit: X@Yogi Adityanath)

HIGHLIGHTS
  • CM योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी।
  • बच्चियों को मिला रिटर्न गिफ्ट।
  • CM योगी ने उनके साथ ली सेल्फी।

लखनऊ: CM Yogi Adityanath RakshaBandhan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 5 कालीदार मार्ग पर रक्षाबंधन (CM Yogi Adityanath RakshaBandhan) का पर्व मनाया। इस मौके पर निराश्रित बच्चियां और छात्राएं मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधी। बच्चियों से राखी बंधवाते समय मुख्यमंत्री का भावुक अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने सभी बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बच्चियों को मिला खास तोहफा

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चियों को खाली हाथ नहीं लौटाया। राखी बंधवाने (CM Yogi Adityanath RakshaBandhan) के बाद उन्होंने सभी को उपहार से भरे लिफाफे और गिफ्ट हैंपर दिए। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें प्यार-दुलार के साथ विदा किया। उपहार मिलने के बाद बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

बच्चियों के साथ सीएम योगी ने ली सेल्फी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान बच्चियों के साथ सेल्फी भी ली। उनके साथ तस्वीर खिंचवाते समय बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं है, बल्कि इसमें जिम्मेदारी और एक-दूसरे की रक्षा करने की भावना भी जुड़ी है। उन्होंने बच्चियों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (CM Yogi Adityanath RakshaBandhan) देते हुए इसे स्नेह, विश्वास और संस्कार से जुड़ा पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और आपसी भरोसे का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस अवसर पर पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना को मजबूत करना जरूरी है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

CM योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन कहां मनाया?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 5 कालीदास मार्ग, पर रक्षाबंधन मनाया।

मुख्यमंत्री को किसने राखी बांधी?

निराश्रित बच्चियों और छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई पर राखी बांधी।

राखी बंधवाने के बाद CM योगी ने क्या किया?

मुख्यमंत्री ने बच्चियों को उपहार और गिफ्ट हैंपर दिए और उनके साथ सेल्फी भी ली।

CM योगी ने बच्चियों को क्या सलाह दी?

उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।