हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 11:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 162.25 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के जनवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.05 रुपये अथवा 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 162.25 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 829 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश