हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 162.65 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के जनवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 90 पैसे अथवा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 162.65 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 848 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से यहां वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी रही।

भाषा राजेश राजेश

राजेश