हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 08:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 161.45 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 पैसे अथवा 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 161.45 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 790 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग होने के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश