नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 168.10 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 पैसे अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 168.10 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 952 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश