कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 12, 2021 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.15 रुपये की गिरावट के साथ 181.10 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.15 रुपये अथवा 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 181.10 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,772 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश