कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 28, 2021 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 193 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.25 रुपये अथवा 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 193 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,067 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश