कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: February 23, 2022 5:33 pm IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.3 रुपये की गिरावट के साथ 265.6 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 0.3 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 265.6 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,041 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में