कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 160.95 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 पैसे अथवा 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 160.95 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 910 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश