कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 165.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 35 पैसे अथवा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 167.10 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 943 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश