नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) नीति आयोग के निवेश अनुकूल सूचकांक में गुजरात पहले स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शुक्रवार को जारी निवेश अनुकूल सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार बुनियादी ढांचे, वित्तीय स्थिति और नियामकीय सुगमता के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन के दम पर गुजरात शीर्ष स्थान पर रहा।
रिपोर्ट जारी करते हुए नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि भारत में निवेश दर करीब 25 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अधिक निवेश की आवश्यकता है क्योंकि इससे मांग को भी बढ़ावा मिलता है।’’
भाषा निहारिका रमण
रमण