कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 15, 2020 9:47 am IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 150.10 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 पैसे अथवा 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 150.10 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 816 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में