हाजिर मांग बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 6, 2021 3:36 pm IST

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 233.55 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 0.05 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 233.55 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,257 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में