हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 11:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 195.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.05 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 195.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 2,085 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश