कमजोर मांग से एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 13, 2020 9:15 am IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 पैसे अथवा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 1,193 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में