हाजिर मांग की वजह से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग की वजह से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.05 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के जनवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 पैसे अथवा 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.05 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 914 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश