अमेजन पे इंडिया का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1,148.5 करोड़ रुपये पर
अमेजन पे इंडिया का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1,148.5 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) डिजिटल भुगतान कंपनी अमेजन पे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकल आधार पर शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1,148.5 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर ने कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर यह जानकारी दी।
अमेजन पे इंडिया को वित्त वर्ष 2024-25 में 865.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 2,484.4 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 2,096.6 करोड़ रुपये थी।
अमेजन पे इंडिया की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 में 18.11 प्रतिशत बढ़कर 2,592.6 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं, कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2025-26 में 22.22 प्रतिशत बढ़कर 3,741.1 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,060.8 करोड़ रुपये था।
अमेजन पे इंडिया की स्थापना वर्ष 2011 में हुई और यह अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की अनुषंगी कंपनी है।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


