दिवाला कानून में संशोधन से समाधान प्रक्रिया में तेजी आएगी: आईबीबीआई प्रमुख
दिवाला कानून में संशोधन से समाधान प्रक्रिया में तेजी आएगी: आईबीबीआई प्रमुख
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के चेयरपर्सन रवि मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईबीसी कानून में प्रस्तावित संशोधन से दबाव में फंसी परिसंपत्तियों के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी और समय की भी बचत होगी।
मित्तल ने उद्योग मंडल एसोचैम की गोलमेज बैठक में कहा कि आईबीसी कानून में संशोधनों के लागू हो जाने के बाद संकटग्रस्त परिसंपत्तियों के समाधान में लगने वाला समय घटने की उम्मीद है।
सरकार ने 12 अगस्त को लोकसभा में दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) में संशोधन का विधेयक पेश किया था। इसमें दिवाला समाधान आवेदन की स्वीकृति में लगने वाला समय में कटौती, वास्तविक व्यावसायिक नाकामी के लिए अदालत के बाहर मामले के निपटान की व्यवस्था, समूह और सीमापार दिवाला ढांचा के प्रस्ताव किए गए हैं।
आईबीबीआई प्रमुख ने कहा कि समाधान प्रक्रिया के दौरान कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) और समाधान पेशेवर (आरपी) के बीच समन्वय होना बेहद अहम है।
उन्होंने परामर्शदाताओं, सलाहकारों, बैंकरों एवं ऋणदाताओं से भी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया ताकि दिवाला समाधान की विश्वसनीयता बढ़े और दिवाला तंत्र को मजबूत किया जा सके।
आईबीसी कानून 2016 में लागू हुआ था और अब तक इसमें छह बार संशोधन किए जा चुके हैं। इसमें पहला संशोधन 2017 में हुआ, इसके बाद 2018 में एक बार, 2019 में दो बार और 2020 एवं 2021 में एक-एक बार संशोधन किए गए।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: दिवाला कानून में संशोधन से समाधान प्रक्रिया में तेजी आएगी: आईबीबीआई प्रमुख
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm