नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने बुधवार को कहा कि अनुपम मिश्रा ने उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद संभाल लिया है।
हिंदुस्तान कॉपर ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि मिश्रा ने संजीव कुमार सिंह की जगह ली है, जो 30 जून को सेवानिवृत हुए हैं।
एचसीएल में शामिल होने से पहले, मिश्रा फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी लिमिटेड) में निदेशक (विपणन) थे।
मिश्रा ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी-टेक (ऑनर्स) और आईआईएम लखनऊ से प्रबंधन में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) किया है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय