नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) अपोलो हॉस्पिटल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा।
स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 372 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
अपोलो हॉस्पिटल्स ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तीसरी तिमाही में उसका राजस्व बढ़कर 6,477 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,527 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण