आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत घटकर 28.7 करोड़ डॉलर पर
आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत घटकर 28.7 करोड़ डॉलर पर
नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत गिरकर 28.7 करोड़ डॉलर रहा है। लक्जमबर्ग की कंपनी ने बताया कि इस्पात की आपूर्ति घटने की वजह से उसका मुनाफा कम हुआ है।
आर्सेलरमित्तल जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।
पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 92.9 डॉलर रहा था।
कंपनी ने बयान में कहा कि उसका शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 50.4 करोड़ डॉलर रहा था।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मित्तल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर इस्पात के लिए मध्यम से दीर्घावधि का परिदृश्य सकारात्मक है। ...और आर्सेलरमित्तल हितधारकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी अद्वितीय भौगोलिक उपस्थिति और मजबूत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) क्षमता का उपयोग करना जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि 2023 की तुलना में इस साल की दूसरी छमाही में मांग ज़्यादा रहने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि यूरोप में आयात का बढ़ता स्तर चिंता का विषय है और इससे निपटने के लिए मज़बूत कारोबारी उपाय करने की तत्काल आवश्यकता है।
सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन घटकर 1.48 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले जुलाई-सितंबर में 1.52 करोड़ टन था।
सितंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री भी घटकर 15.1 अरब डॉलर रह गई, जो 2023 की समान तिमाही में 16.6 अरब डॉलर थी।
भाषा अनुराग अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत घटकर 28.7 करोड़ डॉलर पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pmएनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर
01 Oct 2026 | 3:56 pm