आर्सेलरमित्तल का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़ा
आर्सेलरमित्तल का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़ा
नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) इस्पात एवं खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आर्सेलरमित्तल का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 31.35 प्रतिशत बढ़कर 37.7 करोड़ डॉलर हो गया।
कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 28.7 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।
जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 1,565.7 करोड़ डॉलर हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1519.6 करोड़ डॉलर थी।
आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मित्तल ने बयान में कहा, ‘‘हालांकि, बाजार की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और शुल्क से जुड़ी बाधाएं अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन हमें स्थिरता के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हम 2026 में अपने व्यवसाय के प्रति आशावादी हैं।’’
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: आर्सेलरमित्तल का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़ा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pm