आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत घटा
आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत घटा
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वैश्विक इस्पात विनिर्माता आर्सेलरमित्तल की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 80.5 करोड़ डॉलर पर आ गया। वैश्विक चुनौतियों के बीच कम बिक्री होने से इसका मुनाफा घटा है।
भारतीय बाजार में भी अच्छी मौजूदगी रखने वाली आर्सेलरमित्तल ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसने एक साल पहले की समान तिमाही में 93.8 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।
लक्जमबर्ग स्थित आर्सेलरमित्तल दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत इस्पात और खनन कंपनी है। यह जनवरी-दिसंबर वित्तीय वर्ष का पालन करती है।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदित्य मित्तल ने कहा कि यह तिमाही भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच लगातार आपूर्ति और मजबूत मार्जिन वाली एक अन्य तिमाही थी जिसमें कर-पूर्व आय (एबिटा) 116 अमेरिकी डॉलर प्रति टन रहा।
उन्होंने कहा, 'हम अपने रणनीतिक वृद्धि एजेंडे पर अमल करना जारी रखे हैं, जिसके 2027 तक 1.8 अरब डॉलर की वृद्धिशील कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) देने की उम्मीद है।'
मित्तल ने कहा कि वैश्विक व्यापार के बारे में बढ़ती अनिश्चितता कारोबारी भरोसे को नुकसान पहुंचा रही है और अगर जल्द इसका हल नहीं निकाला गया तो आगे आर्थिक व्यवधान पैदा करने का जोखिम है।
कंपनी के बयान के मुताबिक, मार्च तिमाही में इसका कच्चा इस्पात उत्पादन मामूली रूप से बढ़कर 1.48 करोड़ टन हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.44 करोड़ टन था।
इस साल की पहली तिमाही में बिक्री नौ प्रतिशत गिरकर 14.79 अरब डॉलर रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 16.28 अरब डॉलर थी।
आर्सेलरमित्तल भारत में जापान की निप्पॉन स्टील के साथ संयुक्त उद्यम में गुजरात में लगभग 90 लाख टन क्षमता वाले इस्पात संयंत्र का संचालन करती है।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत घटा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pmएनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर
01 Oct 2026 | 3:56 pm