नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी आशियाना हाउसिंग लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 20.98 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 20.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आशियाना हाउसिंग लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 335.18 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 229.48 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 117.89 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 18.24 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय 557.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,187.47 करोड़ रुपये हो गई।
बेहतर मांग के चलते आशियाना हाउसिंग की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 1,289.70 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 574.73 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश अजय
अजय