कॉफी डे एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी से जुड़े मामले में लेखा परीक्षकों पर जुर्माना

कॉफी डे एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी से जुड़े मामले में लेखा परीक्षकों पर जुर्माना

कॉफी डे एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी से जुड़े मामले में लेखा परीक्षकों पर जुर्माना
Modified Date: August 21, 2023 / 09:44 pm IST
Published Date: August 21, 2023 9:44 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी टैंग्लिन डेवलपमेंट्स लिमिटेड (टीडीएल) के ऑडिट में खामियों के कारण कुल 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने दो व्यक्तिगत लेखा परीक्षकों सहित तीन पर यह जुर्माना लगाया।

यह जुर्माना ऑडिट फर्म – सुंदरेशा एंड एसोसिएट्स, और दो लेखा परीक्षकों – सी रमेश और चैतन्य जी देशपांडे पर लगाया गया है। साथ ही उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए ऑडिट कार्य करने से रोक दिया गया है।

यह मामला सूचीबद्ध कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) की सात सहायक कंपनियों से मैसूर अमलगमेटेड कॉफी एस्टेट लिमिटेड (एमएसीईएल) को 3,535 करोड़ रुपये के हस्तांतरण से संबंधित है।

एनएफआरए ने 2019-20 के लिए टीडीएल के बहीखातों के ऑडिट में खामियां पाई थीं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में