ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर, 2020 के बाद पहली बार प्रमुख ब्याज दर घटाई

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर, 2020 के बाद पहली बार प्रमुख ब्याज दर घटाई

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर, 2020 के बाद पहली बार प्रमुख ब्याज दर घटाई
Modified Date: February 18, 2025 / 09:49 am IST
Published Date: February 18, 2025 9:49 am IST

मेलबर्न, 18 फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने देश में मुद्रास्फीति कम होने के बीच मंगलवार को अक्टूबर, 2020 के बाद पहली बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में कमी की।

रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष की अपनी पहली बोर्ड बैठक में नकद दर को एक चौथाई प्रतिशत अंक घटाकर 4.35 प्रतिशत से 4.1 प्रतिशत कर दिया।

दिसंबर तिमाही में मुद्रास्फीति सिर्फ 0.2 प्रतिशत और कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए 2.4 प्रतिशत बढ़ने के बाद कटौती का व्यापक अनुमान लगाया गया था। दो साल पहले वार्षिक मुद्रास्फीति 7.8 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर थी।

बैंक मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत से तीन प्रतिशत के बीच के लक्ष्य दायरे में रखने के लिए ब्याज दरों में हेरफेर करता है।

दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में बेरोजगारी दर चार प्रतिशत के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर रही, जो नवंबर में 3.9 प्रतिशत थी।

दर में यह बदलाव प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की वामपंथी लेबर पार्टी सरकार के लिए एक स्वागत योग्य घटनाक्रम है, जो 17 मई को होने वाले चुनावों में पुनः चुनाव लड़ेगी।

एपी

अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में