सीबीआईसी एकल खिड़की पोर्टल ‘स्विफ्ट 2.0’ करेगा जारी

Ads

सीबीआईसी एकल खिड़की पोर्टल 'स्विफ्ट 2.0' करेगा जारी

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 10:08 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) बृहस्पतिवार को एकल खिड़की मंच ‘स्विफ्ट 2.0’ को पेश करेगा। इसके साथ ही डिजिटल ट्रैवेलर्स गाइड और ‘अतिथि’ ऐप का नया संस्करण भी पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा-शुल्क दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे। इस मौके पर राजस्व विभाग के सचिव अरविंद श्रीवास्तव, सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

एकल खिड़की मंच ‘स्विफ्ट’ के जरिये आयात-निर्यात के लिए विभिन्न विभागों से मंजूरी की प्रक्रिया एक ही पोर्टल पर पूरी की जाती है। स्विफ्ट 2.0 का उद्देश्य इस प्रणाली को अधिक सुगम एवं डिजिटल बनाना है।

‘अतिथि’ ऐप अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विकसित किया गया है, ताकि वे भारत आने पर अपने सामान से संबंधित सीमा-शुल्क घोषणा और मंजूरी की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकें।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय