बांग्लादेश का आईएमएफ से नए समर्थन कार्यक्रम का आग्रह

Ads

बांग्लादेश का आईएमएफ से नए समर्थन कार्यक्रम का आग्रह

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 09:11 AM IST

ṇवाशिंगटन, 27 मई (भाषा) बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से एक नए समर्थन कार्यक्रम का आग्रह किया है। आईएमएफ ने यह जानकारी दी है। बहुपक्षीय वित्तीय संगठन का कहना है कि वह दीर्घावधि की वित्तीय स्थिरता के लिए बांग्लादेश का समर्थन करने को प्रतिबद्ध है।

बांग्लादेश के लिए आईएमएफ के मिशन प्रमुख ईवो क्रजनर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि हम बांग्लादेश को दीर्घकालिक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईएमएफ के अधिकारियों और बांग्लादेश सरकार के बीच सुधार एजेंडा और नीतिगत प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत जारी है। आईएमएफ का कहना है कि उसका उद्देश्य बांग्लादेश की आर्थिक मजबूती बढ़ाना और समावेशी विकास को समर्थन देना है।

बांग्लादेश सरकार ने आईएमएफ को बताया है कि मौजूदा कार्यक्रम तत्कालिक आर्थिक और नीतिगत परिस्थितियों के आधार पर बनाया गया था, लेकिन बाद में घरेलू राजनीतिक घटनाक्रम, वैश्विक आर्थिक बदलाव और बाहरी अनिश्चितताओं के कारण कई सुधारों को लागू करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

सरकार का कहना है कि वह सुधारों से पीछे नहीं हट रही, बल्कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप चरणबद्ध और व्यावहारिक सुधार नीति अपनाना चाहती है।

गौरतलब है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार ने फरवरी में सत्ता संभाली थी। यह 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को विरोध प्रदर्शनों के बीच हटाए जाने के बाद पहला संसदीय चुनाव था।

भाषा अजय अजय

अजय