(Bank SMS Link Real or Fake/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: Bank SMS Link Real or Fake: बैंक से आने वाला SMS अक्सर हमें सामान्य लगता है इसलिए हम उसे बिना चांजे पढ़ लेते हैं। लेकिन साइबर ठक अब ऐसे फर्जी मैसेज भेज रहे हैं जो बिल्कुल असली बैंक अलर्ट जैसे दिखाई देते हैं। हाल ही में SBI के नाम से आए दो SMS का मामला सामने आया। दोनों का टेक्स्ट और Sender Name लगभग एक जैसा था, लेकिन इनमें (Bank SMS Link Real or Fake) एक असली और दूसरा फर्जी निकला।
बैंक के नाम से SMS आने पर सबसे पहले उसके Sender Header को ध्यान से देखें। इसकी जानकारी 1909 सेवा के जरिए भी जांची जा सकती है। इसके लिए DETAILS OF (Header) फॉर्मेट का (Bank SMS Link Real or Fake) इस्तेमाल किया जाता है। इससे Header के रजिस्टर्ड होने की जानकारी मिल सकती है। हालांकि, केवल 1909 की जानकारी के आधार पर SMS को पूरी तरह असली मानना सही नहीं है।
SMS Header की जांच के लिए TRAI का SMS Header Information Portal भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पोर्टल पर Sender Header डालकर यह पता लगाने में मदद मिलती है कि वह किस संस्था से जुड़ा है और रजिस्टर्ड है या नहीं। अगर बैंक के नाम से आया संदेश किसी अलग या संदिग्ध Header से है तो उसे लेकर सावधान हो जाना चाहिए।
फर्जी SMS में ठग अक्सर असली बैंक के नाम से मिलता-जुलता Sender Name इस्तेमाल करते हैं। कई बार केवल एक अक्षर या उसकी Capital-Small Letter शैली में मामूली बदलाव किया जाता है, जिससे संदेश पहली नजर में असली लगता है। इसलिए मैसेज पढ़ते समय Sender Name और Header को ध्यान से जांचना जरूरी है। सिर्फ नाम देखकर किसी SMS पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
अगर बैंक के SMS में कोई लिंक (Bank SMS Link Real or Fake) दिया गया है तो उसे तुरंत खोलने से बचें। खासतौर पर OTP, PIN, Password या अन्य बैंकिंग जानकारी किसी संदिग्ध लिंक पर दर्ज न करें। ट्रांजेक्शन को लेकर परेशानी हो तो SMS में दिए लिंक या नंबर के बजाय बैंक की Official App खुद खोलें या आधिकारिक Customer Care से संपर्क करें। यही तरीका साइबर ठगी से बचने में ज्यादा सुरक्षित है।