(Awarapan 2 Box Office Collection/ Image Credit: dishapatani Instagram)
मुंबई: Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में लगातार अच्छी कमाई कर रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले रिलीज हुई इस फिल्म के सामने ‘बटवारा 1947’ जैसी फिल्म थी, लेकिन इसका असर इसकी कमाई पर ज्यादा नहीं पड़ा। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने कुछ ही दिनों में अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कारोबार (Awarapan 2 Box Office Collection) कर लिया है। फिल्म अब तक 200 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है। पहले हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाने के बाद दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब मेकर्स और फैंस की नजर 150 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये के कलेक्शन (Awarapan 2 Box Office Collection) के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये बटोरे। शुरुआती दिनों की इसी तेजी ने फिल्म को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले सप्ताह के अंत तक ‘आवारापन 2’ का भारत में नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 161.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कम बजट की तुलना में यह प्रदर्शन फिल्म के लिए काफी शानदार माना जा रहा है।
पहला सप्ताह खत्म होने के बाद फिल्म की कमाई में पूरी तरह ब्रेक नहीं लगा। आठवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए। नौवें दिन कलेक्शन बढ़कर 8.25 करोड़ रुपये और दसवें दिन 8.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि 11वें दिन कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बावजूद दूसरे वीकेंड में दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी।
दूसरे मंगलवार को फिल्म ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। 12वें दिन ‘आवारापन 2’ ने करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन (Awarapan 2 Box Office Collection) किया। टिकटों की कीमत में मिली छूट का फायदा भी फिल्म को मिला और दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिनों के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 143 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में 150 करोड़ का आंकड़ा अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है।
अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखना है। ‘बटवारा 1947’ से ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन ‘हनुमान अंश’ तीसरे सप्ताह में भी मजबूत बना हुआ है। इसके अलावा ‘Toxic’ की रिलीज के बाद ‘आवारापन 2’ को कई सिनेमाघरों में कम स्क्रीन मिल सकती हैं। ऐसे में 150 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन तक पहुंचने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में दर्शकों का साथ लगातार बनाए रखना होगा। 143 करोड़ रुपये के आंकड़े के बाद अब हर किसी की नजर अगले कुछ करोड़ पर टिकी है।