Whatsapp New Update: रातों-रात WhatsApp में बदल गया बहुत कुछ! करोड़ों यूजर्स के लिए बदले कई फीचर्स, जानिए फोन में अपडेट के बाद क्या दिखेगा?

Ads

Whatsapp New Update: WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा मजबूत करने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। अब मल्टीपल पासकी का सपोर्ट, टू-स्टेप वेरिफिकेशन में पासवर्ड और अनजान कॉल्स की बेहतर जानकारी मिलेगी। इन बदलावों से अकाउंट को सुरक्षित रखने, साइन-इन कंट्रोल बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों से बचने से यूजर्स को मदद मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 12:43 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 12:48 PM IST

(Whatsapp New Update/ Image Credit: Pixabay)

HIGHLIGHTS
  • WhatsApp ने सिक्योरिटी फीचर्स किए अपग्रेड।
  • अब एक से ज्यादा Passkey का सपोर्ट।
  • PIN की जगह Password सेट करने का विकल्प।

Whatsapp New Update: कंपनी ने WhatsApp यूजर्स के लिए कई नए सिक्योरिटी फीचर्स जारी किए हैं। इनका उद्देश्य अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने और यूजर्स को साइन-इन से जुड़े ज्यादा कंट्रोल देना है। नए अपटेड (Whatsapp New Update) में एक से ज्यादा Passkey इस्तेमाल करने का ऑप्शन, Two-Step Verification में Password सेट करने की सुविधा और अनजान कॉल्स से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी शामिल हैं। इससे यूजर्स अपने अकाउंट को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रख सकेंगे।

अब एक से ज्यादा Passkey कर सकेंगे इस्तेमाल

WhatsApp ने Passkey फीचर को और उपयोगी (Whatsapp New Update) बना दिया है। इसकी मदद से यूजर्स SMS वेरिफिकेशन कोड की जगह Fingerprint, Face ID या फोन के Screen Lock से अपने अकाउंट में दोबारा लॉग इन कर सकते हैं। अब Android और iPhone दोनों इस्तेमाल करने वाले लोग अपने WhatsApp अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ सकेंगे। Passkey बनाने के लिए WhatsApp की Settings में जाकर Account और फिर Passkeys विकल्प चुनना होगा। कंपनी के अनुसार, दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोग WhatsApp के लिए Passkey बना चुके हैं।

PIN की जगह Password का विकल्प

Two-Step Verification को भी नए अपडेट के साथ मजबूत किया गया है। पहले यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 6 अंकों का PIN बनाना पड़ता था। अब इसके साथ Password का विकल्प भी दिया जा रहा है। यूजर्स ऐसा पासवर्ड बना सकते हैं जिसमें शब्द, नंबर और Special Characters शामिल हों। लंबा और मजबूत पासवर्ड अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर सकता है और इसे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।

Unknown Calls की मिलेगी ज्यादा जानकारी

Android यूजर्स के लिए Unknown Calls से जुड़ा फीचर भी पहले से ज्यादा (Whatsapp New Update) जानकारी देगा। अगर किसी अनजान नंबर से WhatsApp कॉल आती है, तो यूजर को उस नंबर के बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारी दिखाई जा सकती है। इसमें यह संकेत मिल सकता है कि नंबर किसी दूसरे देश का है या नहीं और कॉल करने वाला व्यक्ति किसी Common WhatsApp Group में शामिल है या नहीं। इस जानकारी से यूजर्स को कॉल रिसीव करने से पहले यह तय करने में मदद मिलेगी कि कॉल भरोसेमंद लग रही है या उसे नजरअंदाज करना बेहतर होगा।

 

इन्हें भी पढ़ें:

WhatsApp में Passkey क्या है?

Passkey एक सुरक्षित लॉगिन तरीका है, जिसमें SMS कोड की जगह Fingerprint, Face ID या Screen Lock से अकाउंट में लॉगिन किया जा सकता है।

क्या WhatsApp में एक से ज्यादा Passkey जोड़ सकते हैं?

हां, नए फीचर के बाद यूजर्स अपने अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ सकते हैं।

क्या Two-Step Verification में PIN की जगह Password लगा सकते हैं?

हां, अब यूजर्स 6 अंकों के PIN की जगह मजबूत Password का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Unknown Calls में कौन-सी जानकारी मिलेगी?

अनजान कॉल आने पर नंबर किस देश का है और क्या कॉल करने वाला किसी Common WhatsApp Group में है, जैसी जानकारी मिल सकती है।