Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy: GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बाद जारी किया बयान, ब्रालेट ब्लाउज में नजर आई थीं एक्ट्रेस

Ads

Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy: GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बाद जारी किया बयान, ब्रालेट ब्लाउज में नजर आई थीं एक्ट्रेस

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 12:50 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 01:01 PM IST

Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy: GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बाद जारी किया बयान, ब्रालेट ब्लाउज में नजर आई थीं एक्ट्रेस /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • कृति सेनन के राखी विज्ञापन को सोशल मीडिया पर विवाद और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा
  • विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे और एक पालतू कुत्ते को राखी बांधने वाले दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं
  • विवाद के बाद GIVA ने कहा कि यदि विज्ञापन से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उनका ऐसा उद्देश्य नहीं था और कंपनी ने विज्ञापन वापस लेने का फैसला किया

नई दिल्ली। Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy Video: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon Video) का जूलरी ब्रांड GIVA (GIVA Ad Controversy) का एक राखी वाले ऐड में सुर्खियों में है। एक्ट्रेस कृति सेनन ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थी और वीडियो में वे एक पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।

 

ट्रोलिंग के बाद GIVA ने जारी किया बयान

Raksha Bandhan Advertisement Controversy जूलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का राखी वाला ऐड (Kriti Sanon Viral Ad) वापस ले लिया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान है। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ ऐसे उत्साहवर्धक माहौल का जश्न मनाते हैं और इस मौके पर हम अपने पालतू पशुओं के लिए भी प्यार और जश्न का इजहार करना चाहते थे। अगर हमारे विज्ञापन से समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को कोई चोट पहुंची हो तो यह हमारा ऐसा कोई मकसद न हो। इसी सम्मान का ध्यान रखते हुए हम सभी मीडिया से अपना ऐड वापस ले रहे हैं।

 

ऐड रिलीज होते ही सोशल मीडिया ट्रोलिंग शुरू ((GIVA Ad Controversy) )

कृति सेनन (Kriti Sanon Viral Video) की जूलरी ब्रांड जीवा (GIVA Jewellery) का ये विज्ञापन आते ही सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी। इस ऐड में कृति सेनन ऑफ व्हाइट कलर के ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। ऐड रिलीज होते ही ट्रोलिंग शुरू हो गई। कृति की ड्रेसिंग सेंस और कुत्ते को राखी बांधने तक पर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी रहे है।

 

कृति सेनन ने दी थी प्रतिक्रिया (GIVA Ad Controversy)

Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy Video इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने लिखा कि- एथनिक फैशन में समय के साथ बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उनके कपड़ों से नापा जाता है। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि समाज महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह बताना कब बंद करेगा? उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।

कृति ने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा किसी भाई से कम नहीं करती हैं। कृति ने आगे लिखा कि यही प्यार पेट डॉग्स (Kriti Sanon Dog Rakhi Ad) के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं।

 

 

ये भी पढ़ें

कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन क्यों विवादों में आया?

विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे और पालतू कुत्ते को राखी बांधने वाले दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद यह चर्चा में आ गया।

क्या GIVA ने कृति सेनन का राखी विज्ञापन वापस ले लिया?

दिए गए विवरण के अनुसार, विवाद के बाद GIVA ने बयान जारी कर विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस लेने का फैसला किया।

GIVA ने विज्ञापन हटाने पर क्या कहा?

कंपनी ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है और यदि विज्ञापन से किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो ऐसा करना उसका उद्देश्य नहीं था।

विज्ञापन में कृति सेनन क्या करती नजर आई थीं?

वायरल विज्ञापन में कृति सेनन राखी के मौके पर एक पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आई थीं।

सोशल मीडिया पर विज्ञापन को लेकर कैसी प्रतिक्रिया रही?

ऐड रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने कृति सेनन की ड्रेसिंग और विज्ञापन के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाए।