फर्जी टीआरपी घोटाला : ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की रेटिंग अस्थायी रूप से निलंबित

Ads

फर्जी टीआरपी घोटाला : ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की रेटिंग अस्थायी रूप से निलंबित

  •  
  • Publish Date - October 15, 2020 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) । ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने कथित रूप से फर्जी टीआरपी घोटाले के बाद गुरुवार को न्यूज चैनलों की रेटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि काउंसिल ‘‘सांख्यिकीय मजबूती’’ में सुधार के लिए माप के वर्तमान मानकों की समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने का इरादा रखती है, और इस कवायद के चलते साप्ताहिक रेटिंग 12 सप्ताह तक ‘‘स्थगित’’ रहेगी।

ये भी पढ़ें- ट्रंप प्रशासन अमेरिका के इतिहास में सबसे नाकाम प्रशासन: हैरिस

इससे पहले मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी घोटाले में कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में घोटाले का भंडाफोड़ किया।

ये भी पढ़ें- यौन अपराध का आरोपी भारतीय मूल का अमेरिकी व्यक्ति हवाईअड्डे से गिरफ्…

गिरफ्तार किए गए लोगों में समाचार चैनलों के कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि पुलिस इस संबंध में अर्नब गोस्वामी के नेतृत्व वाले एक निजी चैनल के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है।

इस चैनल के शीर्ष कर्मचारियों  ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।