बुनियादी उद्योग की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में 1.7 प्रतिशत पर

Ads

बुनियादी उद्योग की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में 1.7 प्रतिशत पर

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 10:01 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 10:01 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) इस्पात, सीमेंट और बिजली के बेहतर प्रदर्शन से अप्रैल में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि दो महीने के उच्चतम स्तर 1.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

पिछले वर्ष इसी महीने में आठ बुनियादी उद्योगों में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मार्च में वृद्धि दर 1.2 प्रतिशत थी।

आलोच्य माह के दौरान कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में अप्रैल में क्रमशः 6.2 प्रतिशत, 9.4 प्रतिशत और 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की निदेशक (अर्थशास्त्र) मेघा अरोड़ा ने कहा कि अप्रैल में बुनियादी उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन से आगामी औद्योगिक उत्पादन वृद्धि लगभग पांच प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में बुनियादी उद्योगों का योगदान 40.27 प्रतिशत है।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘इंडिया रेटिंग्स को उम्मीद है कि कमजोर तुलनात्मक आधार और उर्वरक उत्पादन में संभावित सुधार के कारण मई, 2026 में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ बुनियादी उद्योगों में सुधार जारी रहेगा।’’

इक्रा लि. के वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन को छोड़कर, आठ में से पांच क्षेत्रों में उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। इससे पता चलता है कि कुछ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित हुई है।

भाषा रमण अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार