सोना 55 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए ऊपर

सोना 55 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए ऊपर

सोना 55 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए ऊपर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 26, 2018 11:03 am IST

नई दिल्ली। दुनियाभर के बाजारों में सोना और चांदी में आई गिरावट के बाद अब घरेलू स्तर पर भी मांग कम होने से दिल्ली सराफा बाजार में आज सोना 55 रुपए टूट गया। अब यह 31595 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। हालांकि इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते चांदी के भाव उपर चढ़े हैं। आज प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 41,000 रुपए पर पहुंच गई।

दरअसल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें पर दो बातें प्रभाव डाल रही हैं। पहला दुनिया में ट्रेड वार की आशंका और दूसरा डॉलर की कीमत में गिरावट, ये दोनों ही बातें सोने की कीमत पर प्रभाव डाल रही हैं। हालांकि इस पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इन्ट्रेस्ट रेट में जल्द ही एक बार और बढ़ोतरी किए  जाने की संभावना का दबाव भी रहा।

यह भी पढ़ें : सर्वे रिपोर्ट, महिलाओं पर अत्याचार में भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश

वैश्विक बाजार की बात करें तो लंदन में सोना हाजिर 7.25 डॉलर गिरकर 1258.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचाजबकि अमेरिका में अगस्त का सोना वायदा भी 7.9 डॉलर उतरकर 1261.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयाजबकि चांदी 0.08 डॉलर लुढ़ककर 16.23 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में