फिर सस्ता हुआ सोना, ये रहे सोना-चांदी के भाव

फिर सस्ता हुआ सोना, ये रहे सोना-चांदी के भाव

फिर सस्ता हुआ सोना, ये रहे सोना-चांदी के भाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: July 2, 2018 11:11 am IST

नई दिल्ली। विश्व के बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और घरेलू जेवराती मांग के कारण दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में सोमवार को 20 रुपए की गिरावट आई। सोना फिलहाल 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी के भाव भी टूटे हैं। चांदी की कीमत 250 रुपए गिरकर 40350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

कारोबारियों का मानना है कि इन्वेस्टर्स सतर्क होकर कदम उठा रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका में महंगाई के आंकड़े फेडरल रिजर्व की ओर से भविष्य में ब्याज दर बढ़ाए जाने का समर्थन करते नजर आए। यही कारण है कि सोने की कीमतों पर विश्वभर में दबाव नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : हंगामे की भेंट चढ़ा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन

वैश्विक बाजार की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.37% गिरकर 1247.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.06% की गिरावट के साथ 15.92 डॉलर प्रति औंस पर है। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर घटी मांग के कारण कीमतों में गिरावट आई है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में