सोना कमजोर, चांदी सुधरी, जानिए क्या है कीमत

Ads

सोना कमजोर, चांदी सुधरी, जानिए क्या है कीमत

  •  
  • Publish Date - August 9, 2018 / 10:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख और लोकल ज्वेलरी निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 5 रुपए की गिरावट आई। सोना अब 30,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। जबकि क्वाइन निर्माताओं और इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी की कीमत में 55 रुपए का सुधार हुआ है। चांदी अब 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

कारोबार के जानकारों की मानें तो ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख के अलावा अलावा लोकल ज्वेलरी निर्माताओं की ओर से भी मांग का सुस्त होना भी सोने की कमजोरी के पीछे कारण है।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 38,024.37 पर और निफ्टी 11,470.70 पर बंद

वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.20 प्रतिशत गिरकर 1,211.10 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.29 प्रतिशत गिरकर 15.36 डॉलर प्रति औंस रही।

वेब डेस्क, IBC24