गड्ढे में भरे पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत

Ads

गड्ढे में भरे पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 10:51 PM IST

महराजगंज (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) महराजगंज जिले के पकड़ी जंगल इलाके में बुधवार को जंगल के रास्ते अपने ससुराल जा रही एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डूब गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पनियरा इलाके के डिंगुरी गांव की रहने वाली पूनम अपने सात साल के बेटे विपिन और पांच साल की बेटी सुहानी के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी जंगल के रास्ते अपने ससुराल जा रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गई।

उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि उसे बचाने के लिये उसके बच्चे भी पानी में उतर गए, जिससे वे भी डूब गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं. सलीम गोला

गोला