केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 28 करोड़ रुपये पर

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 28 करोड़ रुपये पर

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 28 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 20, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: July 20, 2026 6:13 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से प्रीमियम संग्रह में वृद्धि के कारण लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 2,048 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1,653 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 14 प्रतिशत बढ़कर 49,683 करोड़ रुपये से अधिक हो गईं।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में