केंद्र ने एमएसपी योजना के तहत रिकॉर्ड 13.73 लाख टन सोयाबीन खरीदा
केंद्र ने एमएसपी योजना के तहत रिकॉर्ड 13.73 लाख टन सोयाबीन खरीदा
(लक्ष्मी देवी ऐरे द्वारा)
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) केंद्र ने चालू विपणन सत्र में अबतक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत रिकॉर्ड 13.73 लाख टन सोयाबीन खरीदा है। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
किसानों को गिरती कीमतों से बचाने के लिए की गई खरीद ने पिछले सभी रिकॉर्ड को पार कर लिया है। पिछली सबसे अधिक खरीद वर्ष 2018-19 में 19,483 टन की हुई थी।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सोयाबीन में, हमने पीएसएस (मूल्य समर्थन योजना) के तहत अबतक की उच्चतम खरीद हासिल की है। यह राज्यों में जागरूकता पैदा करने के लिए मंत्रालय द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण संभव हुआ।’’
यह खरीद कुल स्वीकृत मात्रा 33.85 लाख टन का 41 प्रतिशत है और इससे खरीफ विपणन सत्र 2024-25 में 13 जनवरी तक 5.78 लाख किसानों को लाभ हुआ है।
यह खरीद छह राज्यों में 4,892 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर नोडल एजेंसियों नाफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से की जा रही है।
नाफेड ने 9.78 लाख टन की खरीद की है, जबकि एनसीसीएफ ने लगभग 3.94 लाख टन की खरीद की है।
मध्य प्रदेश 6.22 लाख टन के साथ सबसे आगे है, इसके बाद महाराष्ट्र 5.39 लाख टन के साथ दूसरे स्थान पर है। तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक ने क्रमशः 83,075 टन, 67,268 टन, 43,210 टन और 18,282 टन की खरीद दर्ज की है।
गुणवत्ता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए मंत्रालय ने नमी की मात्रा की जांच के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और मंडियों में नमी जांचने वाले उपकरणों को बढ़ाने सहित अभिनव उपाय लागू किए हैं।
अधिकारी ने कहा कि 15 प्रतिशत नमी की मात्रा की अनुमति देने वाली छूट के बावजूद, पूरी खरीद ने महत्तम 12 प्रतिशत के स्तर को बनाए रखा, जिससे बेहतर भंडारण स्थिरता सुनिश्चित हुई।
राज्य सरकार के अनुरोध पर महाराष्ट्र में खरीद सुविधा को 31 जनवरी और राजस्थान में 14 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
वर्तमान बाजार मूल्य एमएसपी से नीचे बने हुए हैं, 16 जनवरी तक औसत मंडी दर 4,300 रुपये प्रति क्विंटल है।
हालांकि, चालू वर्ष के लिए सोयाबीन उत्पादन का दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है, लेकिन घरेलू कीमतों को आपूर्ति-मांग की गतिशीलता और वैश्विक बाजार के प्रभावों से दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: केंद्र ने एमएसपी योजना के तहत रिकॉर्ड 13.73 लाख टन सोयाबीन खरीदा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm