चीन की इकोनॉमी को कोरोना से लगा बड़ा झटका, पिछले एक दशक में न्यूनतम स्तर पर आर्थिक वृद्धि

Ads

चीन की इकोनॉमी को कोरोना से लगा बड़ा झटका, पिछले एक दशक में न्यूनतम स्तर पर आर्थिक वृद्धि

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

बीजिंग, 18 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस के प्रकोप के बाजवूद चीन की अर्थयव्यवस्था 2020 में 2.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि इस दौरान अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे देश महामारी से परेशान थे।

Read More News: भाजपा नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों और समर्थकों ने गुढ़ियारी थाने का किया घेराव

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 4.9 प्रतिशत था।

कोरोना वायरस महामारी के चलते फैक्टरी और दुकानों के बंद रहने से चीन की अर्थव्यवस्था में 2020 की पहली तिमाही के दौरान 6.8 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। इसके बाद अगली तिमाही में चीन ने 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

Read More News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘इस्लामी आतंकवादी’, यूपी के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का  

हालांकि, यह पिछले एक दशक में चीन द्वारा हासिल की गई सबसे कम वृद्धि है, लेकिन अमेरिका और दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले अधिक है। इन देशों ने अभी 2020 के लिए वृद्धि के आंकड़े घोषित नहीं किए हैं, लेकिन इस दौरान उनकी अर्थव्यवस्थाओं में संकुचन निश्चित है।