बिजली की खपत बढ़ने से कोयले की मांग में तेजी आने की उम्मीद

Ads

बिजली की खपत बढ़ने से कोयले की मांग में तेजी आने की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 11:15 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 11:15 AM IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) देश में कोयले की मांग में आने वाले दिनों में बिजली की खपत बढ़ने के साथ तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में अब तक कोयले की मांग कमजोर बनी हुई है। एक विशेषज्ञ ने यह बात कही है।

‘एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर में लगातार महीनों की नेकारात्मक वृद्धि के बाद, दिसंबर में बिजली की मांग में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मजबूत सुधार हुआ है। एमजंक्शन एक बी2बी ई-कॉमर्स मंच और सेल और टाटा स्टील का संयुक्त उद्यम है।

वर्मा ने कहा, ‘‘कड़ाके की सर्दी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार की वजह से जनवरी में भी बिजली की खपत में बढ़ोतरी जारी रही, जिससे यह रफ्तार बनी रही।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि इससे आने वाले दिनों में कोयले की मांग बढ़ेगी।’’

देश का कोयला क्षेत्र एक अरब टन के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाने के बाद अचानक मांग में कमी का सामना कर रहा है। इसके चलते बड़ी सार्वजनिक कंपनियों और नई वाणिज्यिक खनन कंपनियों के बीच अपनी विस्तार योजना को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।

इन चुनौतियों के बीच एमजंक्शन 24-25 फरवरी को कोलकाता में 19वां भारतीय कोयला बाजार सम्मेलन ‘कोआलोसेम: द कोल बैटलग्राउंड’ का आयोजन करने जा रहा है।

इस सम्मेलन के दौरान, कोयला, बिजली, सीमेंट, स्पॉन्ज आयरन, स्टील, व्यापार, एक्सचेंज और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के शीर्ष 36 दिग्गज अपने विचार रखेंगे।

भाषा अजय अजय

अजय