नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 15.8 प्रतिशत घटकर 7,157.45 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,505.57 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सीआईएल की बिक्री घटकर 30,818.17 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 32,358.98 रुपये थी।
सीआईएल ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका एकीकृत खर्च बढ़कर 28,132 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 27,280 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है।
कंपनी ने 5.50 रुपये और 10.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का पहला और दूसरा अंतरिम लाभांश क्रमशः जुलाई और अक्टूबर में घोषित किया था।
भाषा योगेश अजय
अजय