कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल के आईपीओ को पूर्ण अभिदान मिला

Ads

कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल के आईपीओ को पूर्ण अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के समाप्ति के दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।

एनएसई में उपलब्ध विवरण के अनुसार, 1,842 करोड़ रुपये के आईपीओ में 8,37,16,560 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि 7,97,89,500 शेयरों की पेशकश ही की गई थी। यानी 1.05 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 3.48 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 35 प्रतिशत अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए रखे गए हिस्से को 33 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट ने एंकर निवेशकों से 470 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 163-172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिसके उच्च स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 12,280 करोड़ रुपये होगा।

यह निर्गम पूरी तरह से कोल इंडिया द्वारा 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

सीएमपीडीआईएल को वर्ष 1975 में कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था।

यह कोयला और खनिज अन्वेषण के संपूर्ण दायरे के साथ-साथ खान योजना और डिजाइन सेवाओं के लिए परामर्श और सहायता सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय