Shaukat Ali Statement/Image Credit: ANI X Handle
Shaukat Ali Statement: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शौकत अली पर विवादित बयान देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ की लोहिया नगर थाने में एआईएमआईएम नेता हाजी शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Shaukat Ali Statement: पुलिस से इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ पुलिस के अधिकारी ने बताया है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शौकत नाम के व्यक्ति द्वारा भड़काऊ भाषण दिया जा रहा है। (Shaukat Ali Statement) अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में लोहिया नगर थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Shaukat Ali Statement: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ईद मिलन के एक कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे थे और यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि, उन्हें 111 नहीं, बल्कि सिर्फ 11 विधायक दे दिए जाएं, मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर होगा।
ईद मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा था कि, “मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का अगर एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा। ” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “आपने जिसके 111 विधायक जिताए वही अब यह कह रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं है वो क्या कर सकते है।” (Shaukat Ali Statement) फिलहाल यह मामला पुलिस के संज्ञान में है, देखने वाली बात यह होगी कि मामले में कार्रवाई की आंच कहां तक जाती है।
“मुझे 111 नहीं, 11 जिताकर दे दो। मैं वायदा करता हूं कि यूपी में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा” : शौकत अली, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष
मेरठ पुलिस ने शौकत अली के खिलाफ FIR दर्ज की !! pic.twitter.com/YCxozwsslz
— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 24, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-